आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसका इस्तेमाल विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर कई जरूरी कामों में किया जा रहा है। बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो, नई नौकरी करनी हो या स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना हो कई जगहों पर आधार कार्ड इस्तेमाल में आ रहा है। आधार कार्ड में हमारी कई जरूरी जानकारी दर्ज होती है। इसमें हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि बीते सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि कहीं आपके पास जो आधार कार्ड है। वह नकली तो नहीं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि आप कैसे इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -