आज के समय में कई चीजें ऐसी हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी है। इन्हीं में से एक चीज है हमारा आधार कार्ड, जो हमारे कई काम आता है और इसके न होने पर हमें काफी परेशानियों से भी गुजरना पड़ता है। सिम कार्ड लेना हो, बच्चे का स्कूल में दाखिला कराना हो, पीएफ खाते से पैसे निकालने हो, कंपनी में नौकरी पानी हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, सब्सिडी लेनी हो आदि। मतलब हर एक चीज के लिए आधार कार्ड जरूरी है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोगों को इसमें मोबाइल नंबर बदलवाना या फिर अपडेट करवाना होता है, क्योंकि कई जगहों पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आप भी अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसके सरल तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...