मेट्रो को दिल्ली शहर की लाइफलाइन की संज्ञा दी जाती है। किन्हीं और साधनों की तुलना में मेट्रो में सफर करना काफी सुविधाजनक है। इसमें सफर करने पर समय की काफी बचत होती है। इस कारण हर रोज बड़ी संख्या में लोग मेट्रो में सफर करते हैं। हालांकि, मेट्रो में सफर करने के लिए आपको टिकट लेना जरूरी है। इस कारण मेट्रो में सफर करने के लिए मेट्रो स्टेशन पर टोकन खरीदने के लिए काफी भीड़ रहती है। इससे टोकन खरीदने में समय की काफी खपत होती है।
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप मेट्रो का टिकट व्हाट्सएप की मदद से भी बुक कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर मेट्रो का टिकट बुक करना काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आइए जानते हैं कैसे आप व्हाट्सएप की मदद से मेट्रो का टिकट बुक कर सकते हैं?