फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp Metro Ticket: घर बैठे व्हाट्सएप पर बुक कर सकते हैं मेट्रो टिकट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Tue, 23 Sep 2025 08:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to book metro ticket on whatsapp: व्हाट्सएप पर मेट्रो टिकट बुक करने की सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी फायदा पहुंचा है। आइए जानते हैं कैसे आप व्हाट्सएप पर मेट्रो टिकट बुक कर सके हैं?
विज्ञापन
1 of 5
How to book metro ticket on whatsapp - फोटो : AdobeStock
How to book metro ticket on whatsapp: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने लिए समय बचाना चाहता है। मेट्रो जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने से पहले हमें कई बार लंबी कतारों में लगकर टिकट खरीदने के लिए इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, आज के इस डिजिटल युग में तकनीक ने मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को और आसान बना दिया है। मेट्रो टिकट खरीदने के लिए आपको स्टेशन पर लगी लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं है।

आप अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप की मदद से कुछ मिनटों में अपना मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर इस सुविधा का इस्तेमाल करने से आपके समय की काफी बचत होगी। व्हाट्सएप पर मेट्रो टिकट बुक करने की सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी फायदा पहुंचा है। बड़ी संख्या में लोग व्हाट्सएप पर अब मेट्रो टिकट बुक कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
How to book metro ticket on whatsapp - फोटो : AdobeStock
व्हाट्सएप पर दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक करने की प्रक्रिया में सबसे आपको दिल्ली मेट्रो के व्हाट्सएप नंबर 9650855800 को अपने स्मार्टफोन में सेव करना है। नंबर सेव करने के बाद आपको अपना व्हाट्सएप ओपन करना है। व्हाट्सएप खोलने के बाद इस नंबर पर Hi मैसेज लिखकर भेजें। 

CIBIL Score: सिबिल स्कोर हो गया है खराब, तो इन तरीकों से कर सकते हैं सुधार
विज्ञापन

3 of 5
How to book metro ticket on whatsapp - फोटो : AdobeStock
इसके बाद चैटबॉट आपको भाषा चयन करने के लिए बोलेगा। भाषा का चयन करने के बाद आपको Buy Ticket, Smart Card TopUp और Retrieve Ticket के विकल्प दिखाई देंगे। यहां आपको Buy Ticket के विकल्प का चयन करना है। 

ABY: आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद अस्पताल इलाज करने के लिए मांग रहा पैसे, तो यहां करें शिकायत

4 of 5
How to book metro ticket on whatsapp - फोटो : AdobeStock
इसके बाद एक मैसेज आएगा वहां आपको Click Here पर टैप करना है। इस पर क्लिक करते ही दूसरी जगह रिडायरेक्ट किया जाएगा। यहां आपको कहां से कहां तक जाना है उसकी जानकारी दर्ज करनी है। आपको कितने टिकट चाहिए उसकी संख्या दर्ज करें। 

House Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया घर? फ्रॉड और जालसाजी से बचने के लिए जरूर जान लें ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to book metro ticket on whatsapp - फोटो : AdobeStock
इसके बाद कंटीन्यू के विकल्प का चयन करके पेमेंट करनी है। पेमेंट करने के बाद आपको टिकट मिल जाएगा। इस टिकट में एक क्यूआर कोड होगा, जिसे मेट्रो गेट पर स्कैन किया जाएगा। इस आसान प्रक्रिया की मदद से आप व्हाट्सएप पर अपना टिकट बुक कर सकते हैं। 

GST New Rates: जीएसटी की नई दरें कल से होंगी लागू, जानें एसी, टीवी, बाइक, कार की कीमत कितनी हो जाएंगी सस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें