वो भी एक समय था, जब लोग अपने पैसे को निकालने और जमा करने के लिए बैंक में लंबी-लंबी लाइन लगाकर खड़े रहते थे। इसके बाद ही कहीं जाकर आपके पैसे जमा या निकल पाते थे। लेकिन जैसे-जैसे देश डिजिटल की तरफ बढ़ा, वैसे-वैसे बैंकिंग क्षेत्र में भी काफी बदलाव आए। इसके बाद बैंक की लाइनों की जगह एटीएम कार्ड ने ले ली, और आज के समय में लगभग हर कोई इन कार्ड का इस्तेमाल करता है। पैसे निकालने से लेकर बैंक खाते में जमा करने तक का काम ये एक छोटा सा कार्ड कर देता है। लेकिन इस कार्ड को लेकर हमें एहतियात भी बरतने की जरूरत है, क्योंकि कई बार इसके गुम होने पर हमें आर्थिक रुप से नुकसान उठाना तक पड़ सकता है क्योंकि कई लोग इसका गलत इस्तेमाल तक करते हैं। ऐसे में अगर आपका कार्ड कभी गुम हो जाए, तो आपको इसे ब्लॉक कराना चाहिए और अपने नए एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए। इसके सरल तरीके के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...