केंद्र और राज्य सरकार ने गरीबों और आम लोगों के कल्याण के लिए कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चा रही हैं, जिससे लोगों का ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके। साथ ही देश में रहने वाले हर व्यक्ति को आर्थिक मदद मिल सके। इसके अलावा भारत सरकार ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे को आगे बढ़ाते हुए, लड़कियों के विकास के लिए भी कई योजनाओं की शुरुआत की है। इसी में से एक है 'प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना', जिसके तहत केंद्र सरकार आपकी बेटी की शादी के लिए आपको 51 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देती है। इससे आप को बेटी की शादी के समय आर्थिक स्तर पर कोई समस्या न हो। आज हम आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं...