फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कहीं आपका आधार नंबर नकली तो नहीं? घर बैठे इस सरल तरीके से जानें मिनटों में असली-नकली में फर्क

Mon, 09 May 2022 03:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : istock
आपको कोई भी काम करवाना होता है, तो आपको कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ती होगी। लेकिन एक ऐसा दस्तावेज है जो लगभग सभी कामों के लिए चाहिए होता है। मतलब इसके न होने पर आपके कई काम तक अटक सकते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं आधार कार्ड की। सरकारी काम हो, गैर-सरकारी काम हो, किसी योजना का लाभ लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, कोरोना की वैक्सीन लगवानी हो, सब्सिडी लेनी हो आदि कुछ भी करना हो तो आपको आधार कार्ड जरूरी चाहिए। लेकिन आधार कार्ड की जरूरत के साथ ही इससे जुड़े फ्रॉड भी हो रहे हैं, जिसमें एक ये है कि लोगों के आधार कार्ड नंबर ही नकली हैं। दरअसल, कई लोग गलत तरीके से लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनाकर उनसे पैसे ठग रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे जान सकते हैं कि आपका आधार कार्ड नंबर असली है या फिर नकली। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : istock
इस सरल तरीके से जान सकते हैं आधार कार्ड नंबर असली है या नकली:-

स्टेप 1
  • अगर आपको भी अपने आधार कार्ड को लेकर कंफ्यूजन है, तो आपको इसके लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/aadhaarverification पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 6
असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसे आधार वेरिफिकेशन पेज कहते हैं। इसी के जरिए आप पता लगा सकते हैं कि आधार नंबर असली है या नकली।

4 of 6
aadhar computer new - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब इस पेज पर आपको एक बॉक्स दिखाई देगा, जहां पर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन

5 of 6
असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : istock
स्टेप 4
  • आधार नंबर के अलावा आपके सामने स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड दिया होगा, जिसे आपको दर्ज करना है। इसके बाद आपको वेरिफाई वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
असली और नकली आधार कार्ड में अंतर कैसे करें - फोटो : istock
स्टेप 5
  • अब अगर आपका आधार नंबर सही है, तो आपके सामने एक पेज खुलेगा और स्क्रीन पर एक मैसेज मिलेगा कि 'आपका आधार नंबर ये है'। अगर नंबर नकली है, तो ये पेज नहीं खुलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें