फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Credit Card: एसबीआई के जरिए बनवा सकते हैं किसान क्रेडिट कार्ड, जानें कैसे करें आवेदन

Mon, 31 Jan 2022 01:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock
गरीब और मध्यम वर्गीय किसानों के लिए केंद्र सरकार ने कई तरह की योजनाओं की शुरुआत की है, जिसके तहत इन किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें से एक है किसान क्रेडिट कार्ड, जिसके तहत किसानों को 4 प्रतिशत ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। इस योजना की शुरुआत साल 1998 में किसानों को आर्थिक लोन देने के लिए किया गया था। साथ ही अब इस योजना को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना से जोड़ दिया गया है। इसके तहत किसानों को फसल संबंधित किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए लोन आसान किस्तों में दिया जाता है। साथ ही आप एसबीआई के जरिए आसानी से किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे किसान क्रेडिट कार्ड को एसबीआई के जरिए भी बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : iStock
एसबीआई के जरिए ऐसे करें आवेदन:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के जरिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले एसबीआई का योनो एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है। इसके बाद आपको इस एप पर लॉगिन करना है।
विज्ञापन

3 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : Pixabay
स्टेप 2
  • अब यहां आपको कई विकल्प नजर आएंगे, जिसमें से आपको योनो कृषि वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

4 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • कृषि वाला विकल्प चुनने के बाद आपको यहां पर खाते पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : Pixabay
स्टेप 4
  • इसके बाद यहां से केसीसी रिव्यू सिस्टम पर जाइए और अप्लाई वाले विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें