फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Security Number Plate: अगर आपको भी लेनी है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, तो घर बैठे ऐसे करें आवेदन

Wed, 12 Jan 2022 03:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अप्लाई करने का तरीका - फोटो : istock
जब भी हमें एक जगह से दूसरी जगह पर जाना होता है, तो हम ज्यादातर अपने वाहन का ही इस्तेमाल करते हैं। दफ्तर जाना हो या फिर कॉलेज या कहीं अन्य जगह पर जाना हो, तो लोग दो पहिया या चार पहिया वाहन का ही इस्तेमाल करते हैं। दूसरी तरफ सरकार द्वारा सभी गाड़ियों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगावाने को अनिवार्य कर दिया गया है। अगर किसी भी गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी वाले नंबर प्लेट नहीं लगी होगी तो उसे नए मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार 10 हजार रुपये तक का जुर्माना देना होगा। इसलिए हर कोई जल्दी से जल्दी अपनी बाइक से लेकर कार तक में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा रहा है। ऐसे में अगर अभी तक आपने अपनी गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है, तो आपको भारी जुर्माना लग सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए आप आज ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अप्लाई करने का तरीका - फोटो : pixabay
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए ऐसे करें आवेदन:-

स्टेप 1
  • आपको हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मंगवाने के लिए सबसे पहले हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी एचएसआरपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अप्लाई करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां एक होम पेज खुलेगा, जहां पर दिखाई दे रहे नंबर प्लेट पर क्लिक करना होगा। अब आपको अपना राज्य, गाड़ी नंबर और चेसिस नंबर आदि से संबंधित जानकारी भरनी होगी।

4 of 5
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अप्लाई करने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • इसके बाद आप सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अप्लाई करने का तरीका - फोटो : Istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आप तय तिथि के अनुसार अपनी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अपने घर पर या अपने नजदीकी किसी शोरूम से इसे प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें