फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud Calls: अब कस्टमर केयर के नंबरों से कॉल कर रहे हैं ठग, हो जाइए सावधान वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता

Wed, 12 Jan 2022 03:07 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अब कस्टमर केयर के नंबरों से कॉल कर रहे हैं ठग - फोटो : istock
दुनियाभर में जैसे-जैसे डिजिटलाइजेशन का दौर बढ़ा है, वैसे-वैसे ठगी के मामलों में भी काफी तेजी देखी गई है। साइबर क्रिमिनल लोगों को ठगने के लिए आए दिन नये-नये पैंतरे आजमाते रहते हैं। लोगों ठगने के लिए जालसाज कभी एसएमएस का सहारा लेते हैं, तो कभी फर्जी कॉल के जरिए निशाना बना रहे हैं। आज के समय में शायद ही कोई ऐसा इंसान हो, जिसका सामना इन फर्जी कॉल्स या एसएमएस से नहीं हुआ होगा। साइबर ठग आजकल तो सीधे बैंक के अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करने लगे हैं। बैंक अधिकारी बनकर ये जालसाज आपसे आपके अकॉउंट और कार्ड की जानकारी लेते हैं। इसके बाद आपके खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि ठगों के पास जालसाजी का केवल एक ही तरीका नहीं है। ये लोग आपको ठगने के लिए कई तरह के तिकड़म आजमाते रहते हैं। इन दिनों कस्टमर केयर के नंबरों का इस्तेमाल करके लोगों को शिकार बनाने लगे हैं। आइए जानते हैं इससे बचने का तरीका... 
विज्ञापन

2 of 5
अब कस्टमर केयर के नंबरों से कॉल कर रहे हैं ठग - फोटो : istock
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को किया आगाह 
  • कस्टमर केयर के नंबर द्वारा बढ़ते जालसाजी को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को आगाह कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
अब कस्टमर केयर के नंबरों से कॉल कर रहे हैं ठग - फोटो : istock
  • दरअसल, एसबीआई कार्ड पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर से मिलते-जुलते नंबरों का इस्तेमाल करके जालसाज लाखों की ठगी कर चुके हैं। 

4 of 5
अब कस्टमर केयर के नंबरों से कॉल कर रहे हैं ठग - फोटो : istock
  • एसबीआई ने आगाह करते हुए अपने ग्राहकों से कहा है कि एसबीआई कार्ड पर दिए गए दो हेल्पलाइन नंबर 18601801290 या 18001801290 से अब बैंक कॉल नहीं करेगा। ऐसे में अगर आपके पास ऐसे नंबर से कॉल आते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब कस्टमर केयर के नंबरों से कॉल कर रहे हैं ठग - फोटो : istock
न करें ये काम 
  • अक्सर लोग गूगल पर जाकर किसी भी परेशानी की स्थिति में कस्टमर केयर नंबर निकालते हैं। लेकिन शायद आपको नहीं पता होगा कि कई बार गूगल में दिखने वाले नंबर से जालसाज आपसे अकाउंट की जानकारी लेकर आपको कंगाल बना सकते हैं। इसलिए कभी भी गूगल से कस्टमर केयर नंबर न निकालें। 
  • इसके अलावा किसी को फोन पर अपने बैंक खाता से जुड़ी किसी तरह की जानकारी न दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें