Duplicate Pan Card: आप चाहे सरकारी काम करवाने जाएं या फिर गैर-सरकारी। आपको कई बार कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ ही जाती है। इसलिए आपकी जिम्मेदारी होती है कि इन दस्तावेजो को संभालकर रखें। जैसे- आपका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक की पासबुक और पैन कार्ड आदि। बात अगर पैन कार्ड की करें, तो बैंक से लेकर लोन लेने जैसे कई अन्य कामों तक में इसकी जरूरत पड़ती है। वहीं, अगर कभी आपका पैन कार्ड चोरी या गुम हो भी जाए, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...