15th Installment Release Date: देश में गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं पर सरकार भी हर साल लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है। अगर आप देखेंगे तो शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन योजनाओं से काफी लाभार्थी जुड़े हुए हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से। इस योजना को किसानों के लिए चलाया जा रहा है और इसके अंतर्गत साल में 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इन सबके बीच अब किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानते हैं ये किस्त कब रिलीज हो सकती है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...