आज के दौर में लगभग सबकुछ घर बैठे हो जाता है, ऑनलाइन माध्यम से हम अपने लिए जो चाहे वो घर पर मंगा सकते हैं, किसी को पैसे भेज सकते हैं और यहां तक कि लगभग सभी दस्तावेज भी अब घर बैठे ही आसानी से बन जाते हैं। मतलब पहले की तरह अब लंबी-लंबी लाइनें नहीं लगानी पड़ती है। जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस को ही ले लीजिए। दो पहिया और चार पहिया जैसे अन्य वाहनों को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है। इसके न होने पर आप गाड़ी नहीं चला सकते हैं। इसलिए अगर आप अपना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा चुके हैं, और अब परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं। तो आप ये काम ऑनलाइन तरीके से भी कर सकते हैं, बस इसके लिए आपको एक बार आरटीओ जाना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं इसके तरीके के बारे में, जिससे आप आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं...