फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Shram Card Benefits: ई-श्रम कार्ड के हैं कई फायदे, आप भी इस सरल तरीके से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Wed, 05 Jan 2022 09:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
गरीब तबके के लोगों को आर्थिक रूप से फायदे मिल सके, इसके लिए भारत सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इनका लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकारें जागरूकता अभियान भी चलाती हैं। ऐसी ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया है, और मुख्य रूप से इसे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए चलाया गया है। इसके लिए सरकार ने ई-श्रम पोर्टल की भी शुरुआत की थी, जिससे आप खुद ही इसके लिए खुद का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं, ई-श्रम कार्ड के कई अपने फायदे भी हैं, जिनके बारे में शायद आप अब तक नहीं जानते होंगे? लेकिन अगर आप इसे बना लेते हैं, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि ई-श्रम कार्ड कार्ड के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और इसके फायदे क्या हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : iStock
ये हैं फायदे:-
  • इसमें सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इसमें किसी भी कामगार को किसी भी तरह का कोई प्रीमियम देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : iStock
  • इस ई-श्रम कार्ड में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है।
  • वहीं, अगर कामगार की किसी हादसे में मौत हो जाती है तो उसे 2 लाख रुपये मिलते हैं। जबकि विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है।

4 of 6
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : pixabay
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन:-

स्टेप 1
  • आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना है, और यहां पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन

5 of 6
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : iStock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना है। फिर आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भी दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको बाकी जरूरी जानकारी भरनी है, और अपना फोटो भी अपलोड करना है। इसके बाद आपका ई-श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें