आज के समय में कैश का प्रचलन कम होता जा रहा है और एटीएम या डेबिट कार्ड का यूज लगातार बढ़ रहा है। लोग कहीं बाहर घूमने भी जाते हैं तो अपने साथ ज्यादा कैश ले जाना सही नहीं समझते। इसलिए अपने साथ एटीएम कार्ड रखना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। अब तो लगभग सभी जगह एटीएम कार्ड से पेमेंट की सुविधा मिलने लगी है। इसलिए लोग एटीएम कार्ड का प्रयोग शॉपिंग के लिए भी करने लगे हैं। ऐसे में कभी-कभी ऐसा होता है कि गलती से आपका एटीएम कार्ड खो जाता है या कहीं गिर जाता है, जिसकी वजह से आपको अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाना पड़ता है। लेकिन कभी-कभी गलती से या किसी और कारण एटीएम कार्ड ब्लॉक हो जाता है और अनब्लॉक के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। अगर आपका भी एटीएम कार्ड किसी वजह से ब्लॉक हो गया है तो आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपना कार्ड अनब्लॉक करवा सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या है तरीका...