फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: आपकी आईडी पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? इस आसान तरीके से करें पता

Wed, 27 Mar 2024 12:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How Many Mobile Number Is Activated On My ID - फोटो : istock
How Many Mobile Number Is Activated On My ID: आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास अपना पर्सनल स्मार्टफोन है। हालांकि, स्मार्टफोन का उपयोग करने के लिए हमें सिम कार्ड की काफी जरूरत होती है। इसी के माध्यम से हम दूसरे लोगों से कॉल या मैसेज पर बातचीत करते हैं। इसके अलावा इंटरनेट एक्सेस करने के लिए भी सिम कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। ऐसे में सिम कार्ड हमें खरीदना पड़ता है। हालांकि, सिम कार्ड खरीदने के लिए आपको अपनी आईडी प्रूफ दिखाना बहुत जरूरी है। इसके बाद ही दुकानदार आपको सिम कार्ड देता है। वहीं बीते सालों में सिम कार्ड से जुडे़ फ्रॉड की संख्या में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना जरूरी है आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं। अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
How Many Mobile Number Is Activated On My ID - फोटो : Istock
इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेट हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
How Many Mobile Number Is Activated On My ID - फोटो : istock
इस बारे में पता करने के लिए आपको सबसे पहले इस वेबसाइट https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ पर विजिट करना है। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। 

4 of 5
How Many Mobile Number Is Activated On My ID - फोटो : istock
इसके बाद आपको पेज पर कैप्चा कोड दर्ज करना है। यह करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे फिल करके आप आसानी से पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How Many Mobile Number Is Activated On My ID - फोटो : Istock
लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर एक लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी। यहां से आप आसानी से पता कर सकते हैं आपकी आईडी पर कौन-कौन से मोबाइल नंबर एक्टिवेट हैं। 

Indian Railways: ट्रेन में कितने वजन तक के सामान को साथ लेकर कर सकते हैं सफर, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें