फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसवाइफ अपना सिबिल स्कोर कैसे बनाएं? नौकरी नहीं है तो इन तरीकों से शुरू करें क्रेडिट हिस्ट्री

Fri, 25 Sep 2026 03:57 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

CIBIL Score: अगर आपके नाम पर अभी तक कोई लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं है तो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री नहीं बन पाती। ऐसे में घर संभालने वाली महिलाएं छोटे और संभालने लायक क्रेडिट से शुरुआत कर सकती हैं और समय पर भुगतान करके अपनी क्रेडिट हिस्ट्री तैयार कर सकती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
पति के नाम पर नहीं, अपने नाम पर बनाएं क्रेडिट हिस्ट्री - फोटो : AI

कई महिलाओं के नाम पर बैंक अकाउंट तो होता है, लेकिन उनके नाम पर कोई क्रेडिट कार्ड या लोन नहीं होता। ऐसे में क्रेडिट हिस्ट्री नहीं बन पाती। CIBIL स्कोर 300 से 900 के बीच होता है और यह आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और भुगतान के रिकॉर्ड से जुड़ा होता है। बैंक लोन देते समय इसे दूसरे जरूरी दस्तावेजों और जानकारी के साथ देख सकते हैं।

अगर आप भविष्य में अपने नाम से कारोबार शुरू करना चाहती हैं और बिजनेस लोन लेने का प्लान है तो अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बनाना काम आ सकता है। इसके लिए बिना जरूरत बड़ा लोन लेने की बजाय छोटी शुरुआत करना बेहतर रहता है। तो आइए जानते हैं कैसे।

विज्ञापन

2 of 5
पति के नाम पर नहीं, अपने नाम पर बनाएं क्रेडिट हिस्ट्री - फोटो : AdobeStock
एफडी के बदले ले सकती हैं क्रेडिट कार्ड
अगर नौकरी नहीं है और सामान्य क्रेडिट कार्ड मिलना मुश्किल हो रहा है तो एफडी के बदले मिलने वाला सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड एक विकल्प हो सकता है। इसमें बैंक की शर्तों के अनुसार आपकी एफडी के आधार पर क्रेडिट लिमिट दी जाती है। इस कार्ड का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करें और बिल समय पर चुकाएं। CIBIL भी पहली बार क्रेडिट शुरू करने वालों के लिए एफडी के बदले मिलने वाले कार्ड को एक विकल्प बताता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
पति के नाम पर नहीं, अपने नाम पर बनाएं क्रेडिट हिस्ट्री - फोटो : AdobeStock

छोटी खरीदारी को ईएमआई पर लेने का विकल्प
अगर वास्तव में किसी सामान की जरूरत है, तो छोटी रकम की ऐसी खरीदारी भी की जा सकती है जिसमें ईएमआई के जरिए भुगतान होता हो और जिसकी जानकारी क्रेडिट ब्यूरो तक पहुंचती हो। लेकिन केवल स्कोर बनाने के लिए गैर जरूरी सामान खरीदना या लोन लेना समझदारी नहीं है। जितना आराम से चुका सकें, उतना ही क्रेडिट लें।

सबसे जरूरी है समय पर भुगतान
क्रेडिट कार्ड का बिल हो या लोन की ईएमआई, उसे तय तारीख पर चुकाना बहुत जरूरी है। देर से भुगतान आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पर खराब असर डाल सकता है। साथ ही कार्ड की पूरी लिमिट इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए। कम क्रेडिट इस्तेमाल करना और समय पर भुगतान करना अच्छी क्रेडिट आदत मानी जाती है।

4 of 5
पति के नाम पर नहीं, अपने नाम पर बनाएं क्रेडिट हिस्ट्री - फोटो : AdobeStock

बार-बार लोन के लिए आवेदन न करें
सिर्फ सिबिल स्कोर बनाने के लिए एक साथ कई कार्ड या लोन के लिए आवेदन न करें। हर आवेदन पर बैंक या वित्तीय संस्था आपकी क्रेडिट रिपोर्ट देख सकती है और बार-बार की गई पूछताछ का असर स्कोर पर पड़ सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति के नाम पर नहीं, अपने नाम पर बनाएं क्रेडिट हिस्ट्री - फोटो : अमर उजाला

अपनी रिपोर्ट भी चेक करती रहें
समय-समय पर अपनी CIBIL रिपोर्ट देखना भी जरूरी है। इसमें किसी ऐसे लोन या कार्ड की जानकारी दिखे जो आपने लिया ही नहीं है या भुगतान से जुड़ी कोई गलत जानकारी हो, तो उसे सुधारने के लिए संबंधित संस्था से संपर्क किया जा सकता है। CIBIL की वेबसाइट के मुताबिक, पात्र व्यक्ति को एक कैलेंडर वर्ष में एक मुफ्त CIBIL स्कोर और रिपोर्ट मिल सकती है।

ऑफिस में किसी और के कंप्यूटर पर खोला अकाउंट? निकलने से पहले ये काम करना न भूलें

गाड़ी की आरसी खो जाए तो नई कैसे बनवाएं? जानें ऑनलाइन आवेदन का आसान तरीका

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें