रसोई में खाना बनाते समय गैस चूल्हे की लौ पर शायद ही कोई ध्यान देता है, लेकिन लौ का रंग चूल्हे की स्थिति के बारे में काफी कुछ बता सकता है।
सामान्य स्थिति में LPG गैस का दहन ठीक तरीके से होने पर लौ नीली दिखाई देती है। ऐसे में गैस अपेक्षाकृत सही तरीके से जल रही होती है। वहीं, अगर लौ नीली की जगह लगातार पीली दिखाई दे रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में...