फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में हो सकता है कोरोना का इलाज या नहीं? यहां जानें

Wed, 07 Sep 2022 12:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान कार्ड से कोरोना का इलाज कैसे हो सकता है - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Benefits: भले ही आज हम घरों से बाहर निकल पा रहे हैं, अपने दफ्तर जा रहे हैं, स्कूल-कॉलेज जा रहे हैं, एक-दूसरे से मिल रहे हैं आदि। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि हम लापरवाही करें, क्योंकि कोरोना वायरस आज भी हमारे बीच मौजूद है। हमारी एक छोटी सी गलती हमें कोरोना वायरस का शिकार बना सकती है। इसके कई वैरिएंट मौजूद हैं, जो लोगों को बीमार कर रहे हैं। वहीं, एक बार गंभीर रूप से बीमार होने पर इसका इलाज करवाना पड़ता है, जिसमें काफी पैसे भी खर्च होते हैं। लेकिन जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, क्या वो लोग अपने इस कार्ड से कोरोना जैसी बीमारी का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं? जाहिर है कि अगर आप भी आयुष्मान कार्डधारक हैं, तो आपके मन में भी ये सवाल जरूर होगा? तो चलिए इसका जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान कार्ड से कोरोना का इलाज कैसे हो सकता है - फोटो : Amar Ujala
  • दरअसल, भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना चलाई जाती है, लेकिन अब इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब राज्य सरकार भी इस योजना में केंद्र के साथ जुड़ गई है।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान कार्ड से कोरोना का इलाज कैसे हो सकता है - फोटो : Istock
ये हैं फायदे:-
  • आयुष्मान कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में अपना इलाज करवा सकते हैं
  • कई राज्य कार्डधारकों को 5 लाख रुपये से ज्यादा की मदद करेंगे

4 of 6
आयुष्मान कार्ड से कोरोना का इलाज कैसे हो सकता है - फोटो : Twitter
  • केंद्र और राज्य के लिए अब अलग-अलग कार्ड नहीं होगा, बल्कि एक ही कार्ड होगा
  • अब ट्रांसजेंडर भी इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान कार्ड से कोरोना का इलाज कैसे हो सकता है - फोटो : Istock
कैसे होता है मुफ्त इलाज?
  • अगर आप आयुष्मान कार्डधारक हैं, तो आपको अपना कार्ड अस्पताल में लेकर जाना होता है। इसके बाद आपका मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान कार्ड से कोरोना का इलाज कैसे हो सकता है - फोटो : PTI
कोरोना का इलाज
  • बात अब कोरोना के इलाज की करें, तो आयुष्मान कार्ड जिन लोगों के पास है वो लोग कोरोना का इलाज भी मुफ्त में करवा सकते हैं। आप अस्पतालों की सूची देखकर अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पात्र हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें