फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CIBIL Score: कैसे CIBIL स्कोर को किया जाता है कैलकुलेट? जानिए क्या है तरीका

Tue, 01 Oct 2024 04:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Cibil Score - फोटो : AdobeStock
How Cibil Score Is Calculated: कई बार देखने को मिलता है कि घर खरीदते समय या किसी दूसरी चीज को खरीदने के लिए हमारे पास पैसों की कमी होती है। ऐसे में पैसों की कमी को दूरी करने के लिए आपके पास होम लोन और पर्सनल लोन लेने का विकल्प होता है। हालांकि, लोन देने से पहले बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट कई चीजों की जांच करता है। लोन देने की प्रक्रिया में आपका सिबिल स्कोर भी चेक किया जाता है। अगर व्यक्ति का सिबिल स्कोर खराब होता है तो ऐसी स्थिति में उसको लोन मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं। इसके अलावा उसको लोन दिए जाने से इंकार भी किया जा सकता है। ऐसे में लोन लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर का अच्छा होना बहुत जरूरी है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि सिबिल स्कोर को कैसे कैलकुलेट किया जाता है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Cibil Score - फोटो : AdobeStock
सिबिल स्कोर की शुरुआत 300 से होती है और यह 900 तक जाता है। सिबिल स्कोर में 300 सबसे खराब और 900 सबसे अच्छा अंक माना जाता है। आपका सिबिल स्कोर कितना होगा इस बारे में पता करने के लिए कंपनियां आपकी पिछली पेमेंट हिस्ट्री देखती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Cibil Score - फोटो : AdobeStock
आपने पिछले लिए गए लोन का पेमेंट समय से किया है या नहीं? आपने अपनी क्रेडिट लिमिट का कितना इस्तेमाल किया है? आप पर अभी कितने लोन चल रहे हैं। 

Indian Railways: ट्रेन के जनरल कोच में बिना टिकट कर रहे हैं सफर, तो कितना लगता है जुर्माना?

4 of 5
Cibil Score - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा आपके पास अभी कितने क्रेडिट कार्ड हैं आदि चीजों की जांच की जाती हैं। इन सभी फैक्टर्स को कैलकुलेट करने के बाद आपका सिबिल स्कोर निर्धारित किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cibil Score - फोटो : AdobeStock
अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है और लोन मिलने में दिक्कतें आ रही हैं, तो सिबिल स्कोर ठीक करने के लिए आपको ऊपर बताए गए फैक्टर में सुधार करना चाहिए। यह करने से आपका सिबिल स्कोर अच्छा हो सकता है।  

PM Awas Yojana: इन कैटेगरी में शामिल लोगों को नहीं मिलता है पीएम आवास योजना का लाभ, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें