फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Loan Tips: घर खरीदने के लिए लेना चाहते हैं होम लोन, तो इन बातों का रखें ध्यान, हर मुश्किल हो जाएगी आसान

Wed, 02 Feb 2022 06:26 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
घर खरीदने के लिए लेना चाहते हैं होम लोन, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : pixabay
हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो। घर खरीदने या बनाने के लिए एक आम आदमी अपने जीवन भर की कमाई लगा देता है। पाई-पाई जोड़कर घर का सपना बड़ी मुश्किल से पूरा हो पाता है। अगर आपके पास घर खरीदने के लिए पूरे पैसे नहीं हैं, तो होम लोन के सहारे आप अपना सपना पूरा कर सकते हैं। अब तो आसानी से होम लोन मिल जाता है, जिससे घर खरीदना पहले के मुकाबले थोड़ा आसान हो गया है। कई बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां घर खरीदने के लिए आपको लंबी अवधि का कर्ज देती हैं। इसके बदले में आप मासिक किस्त के रूप में एक निश्चित रकम, निश्चित अवधि तक चुका सकते हैं। हालांकि होम लोन के लिए आवेदन करते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से होम लोन ले सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 6
घर खरीदने के लिए लेना चाहते हैं होम लोन, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
इन बातों का रखें ध्यान 
  • सबसे जरूरी बात ये है कि बैंकों की तरफ से समय-समय पर मिलने वाले लोन ऑफर्स के बारे में पूरी जानकारी रखें। इससे आपको फायदा हो सकता है। साथ ही कभी भी जल्दबाजी में लोन न लें।  
विज्ञापन

3 of 6
घर खरीदने के लिए लेना चाहते हैं होम लोन, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
  • इसके अलावा आप कई बैकों की लोन स्कीमों के बारे में पहले पता करें और उनमें आपस में तुलना करें। ये जरूर देखें कि कौन सा बैंक कम ब्याज पर सही लोन दे रहा है। इसके बाद ही आवेदन करें। 

4 of 6
घर खरीदने के लिए लेना चाहते हैं होम लोन, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : pixabay
  • साथ ही सिबिल स्कोर का भी ध्यान रखें। सिबिल स्कोर से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री का पता चलता है। इसके जरिए बैंक ये देखते हैं कि आपने पहले लोन लिया है या नहीं। या फिर क्रेडिट कार्ड आदि का किस तरह इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
घर खरीदने के लिए लेना चाहते हैं होम लोन, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : pixabay
  • एक बात का ध्यान रखें कि एक समय पर एक से ज्यादा लोन ना लें, क्योंकि इसका असर आपके क्रेडिट पर देखने को मिलता है। इसके अलावा अगर आपके कर्ज लौटाने का रिकॉर्ड बढ़िया है तो समझ लें कि आपका सिबिल स्कोर भी उतना ही अच्छा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर खरीदने के लिए लेना चाहते हैं होम लोन, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : pixabay
  • जिस बैंक में आपका खाता या एफडी हो उस बैंक में लोन के लिए अप्लाई करना चाहिए। ऐसा करने से लोन लेने के चांस बढ़ जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें