फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holidays May 2025: मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की सूची

Tue, 22 Apr 2025 06:00 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप मई महीने में बैंक से संबंधित किसी काम की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस महीने में छुट्टियों की लिस्ट मालूम होनी चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक लोन - फोटो : Freepik
May Holiday List: अप्रैल का महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसके बाद मई के महीने की शुरुआत होगी। मई महीने में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है, तो घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, मई में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये संख्या अलग-अलग राज्यों में बदल सकती है। बैंकों की छुट्टियां कुछ तो पूरे देश में लागू होती हैं (जैसे राष्ट्रीय अवकाश), जबकि कुछ राज्यों या क्षेत्रों के विशिष्ट त्योहारों या दिवसों पर निर्भर करती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक - फोटो : Freepik

सबसे पहले उन छुट्टियों के बारे में जानते हैं, जिस दिन देशभर के बैंक बंद होंगे-

  • 4 मई 2025 - रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे
  • 10 मई 2025 - महीने के दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे
  • 11 मई 2025 - रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे
  • 18 मई 2025 - रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे
  • 24 मई 2025 - महीने के दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे
  • 25 मई 2025 - रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन

3 of 5
बैंक - फोटो : Adobe Stock

अलग-अलग राज्यों में इस दिन रहेंगे बैंक बंद-

तारीख दिन   अवसर            किन राज्यों में छुट्टी
01 मई, 2025 गुरुवार मई दिवस असम, बिहार, गोवा, गुजरात, मणिपुर, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली
01 मई, 2025 गुरुवार महाराष्ट्र दिवस  महाराष्ट्र
02 मई, 2025 शुक्रवार गुरु रबीन्द्रनाथ जयंती पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली
12 मई, 2025 सोमवार बुद्ध पूर्णिमा अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल
16 मई, 2025 शुक्रवार राज्य दिवस सिक्किम
26 मई, 2025 सोमवार काजी नजरूल इस्लाम जयंती त्रिपुरा

4 of 5
बैंक - फोटो : Adobe Stock
इस तरह, त्योहारों की छुट्टियों और नियमित साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर, मई 2025 में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन आप अपने बैंकिंग कार्यों के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, और एटीएम सेवाएं छुट्टियों वाले दिन भी चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी।

ये भी पढ़ें- AC Facts: आखिर क्यों 16 से नीचे और 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाता है एसी का तापमान? यहां जानें दिलचस्प कारण
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक - फोटो : Adobe Stock
इसलिए, बैंक शाखा में जाकर कोई काम करने की योजना बनाने से पहले, ऊपर दी गई छुट्टियों की सूची को ध्यान से देख लें और सुनिश्चित करें कि आपके राज्य में उस दिन बैंक खुला है या नहीं, उसी के अनुसार अपनी प्लानिंग करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें