फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: होली पर बिटिया के भविष्य को दें नया रंग, इस स्कीम में करें 7 हजार निवेश, मिल सकते हैं 55.9 लाख

Wed, 08 Mar 2023 09:23 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
Holi 2023 Mutual Fund Investment For Girl Child: अगर आपके परिवार में बेटी ने जन्म लिया है। ऐसे में इस होली के अवसर पर आप अपनी बिटिया के भविष्य को एक नया रंग दे सकते हैं। आज हम आपको म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में निवेश के इस क्षेत्र में लोगों का झुकाव काफी बढ़ा है। लोग बडे़ पैमाने पर यहां अपने पैसों को निवेश करना पसंद कर रहे हैं। म्यूचुअल फंड निवेश में बाजार जोखिमों का खतरा रहता है। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना भी काफी ज्यादा होती है। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने शानदार रिटर्न देने का काम किया है। अगर आप अपनी बेटी के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का सपना देख रहे हैं, तो आप होली के शुभ अवसर पर अपनी बेटी के नाम पर म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके उसमें एसआईपी बनाकर निवेश शुरू करना होगा। एसआईपी इन्वेस्टमेंट में आपको हर महीने 7 हजार रुपये का निवेश पूरे 16 सालों तक करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। इस स्थिति में आप आसानी से 16 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 55.9 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे। 

Holi 2023: होली के दिन कहीं खराब न हो जाए आपकी कार का रंग, ऐसे रखें उसको सुरक्षित

4 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन पैसों से अपनी बेटी की अच्छे से शादी भी कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

Holi 2023: होली के दिन कहीं खराब न हो जाए आपकी कार का रंग, ऐसे रखें उसको सुरक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें