फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gram Suraksha Yojana: इस स्कीम में 50 रुपये का निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं लाखों का फंड, जानें डिटेल्स

Tue, 13 Sep 2022 11:45 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Gram Suraksha Yojana - फोटो : Istock
Gram Suraksha Yojana: अपने भविष्य को लेकर हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में उसे आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए हम काफी पहले से बचत करने लगते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम ग्राम सुरक्षा योजना है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसमें निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिलता है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। ग्राम सुरक्षा योजना में आप रोजाना 50 रुपये का निवेश करके 35 लाख रुपये तक का रिटर्न पा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं ग्राम सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Gram Suraksha Yojana - फोटो : istock
अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना में निवेश करके 35 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। इसके लिए आपको हर दिन 50 रुपये का निवेश इस स्कीम में करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Gram Suraksha Yojana - फोटो : istock
यानी आप इस स्कीम में हर महीने 1500 रुपये का निवेश करके 35 लाख रुपये का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। यह राशि निवेशक को 80 साल की उम्र में मिलती है। 

4 of 5
Post Office Gram Suraksha Yojana - फोटो : istock
ग्राम सुरक्षा योजना में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 19 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस स्कीम में आप कम से कम 10 हजार रुपये और ज्यादा से ज्यादा 10 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Gram Suraksha Yojana - फोटो : iStock
ग्राम सुरक्षा योजना में आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर किस्तों का भुगतान कर सकते हैं। अगर आप 19 साल की उम्र में इस स्कीम में निवेश करना शुरू करते हैं। ऐसे में आपका मासिक प्रीमियम 1515 रुपये होगा। 58 साल के लिए 1463, 60 साल के लिए 1411 रुपये। आपको 55 साल पर 31.60 लाख रुपये, 58 साल पर 33.40 लाख रुपये और 60 साल पर 34.60 लाख रुपये का मैच्योरिटी बेनिफिट मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें