PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार द्वारा देश में कई ऐसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना होता है। जहां कुछ योजनाएं राज्य के साथ मिलकर चलाई जाती हैं, तो ज्यादातर योजनाओं को केंद्र सरकार खुद ही चलाती है। इनमें पानी, बिजली से लेकर रोजगार और पेंशन जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार चला रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की किस्त में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। वहीं, 11 किस्त मिलने के बाद अब लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 12वीं किस्त के पैसे कब तक किसानों को मिल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...