फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Silai Machine Yojana: सरकार महिलाओं को मुफ्त में दे रही है सिलाई मशीन, यहां जानें क्या आपको मिलेगी या नहीं

Mon, 19 Sep 2022 04:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मुफ्त सिलाई मशीन योजना का कैसे लाभ लिया जा सकता है - फोटो : istock
Free Sewing Machine: सरकार द्वारा देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को शहरों के अलावा दूर-दराज ग्रमीण क्षेत्रों तक भी पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओ को असल में गरीब वर्ग और जरूतरमंद लोगों के लिए चलाया जाता है। वहीं, कई ऐसी योजनाएं भी हैं, जिन्हें मुख्य तौर पर सिर्फ महिलाओं के लिए भी चलाया जा रहा है। जैसे- मुफ्त सिलाई मशीन योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जाती है, ताकि वो अपना कुछ काम कर सके। लेकिन इस योजना को लेकर महिलाओं के मन में ये उलझन रहती है कि इस योजना का लाभ कौन ले सकता है और कौन नहीं। तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मुफ्त सिलाई मशीन योजना का कैसे लाभ लिया जा सकता है - फोटो : Istock
पहले योजना के बारे में जानें
  • दरअसल, इस योजना का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जाती है। ऐसा इसलिए ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। हर राज्य में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

3 of 6
मुफ्त सिलाई मशीन योजना का कैसे लाभ लिया जा सकता है - फोटो : istock
ये रहा आवेदन का तरीका:-
  1. योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें
  2. अब फॉर्म को भर लें और इसके साथ मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज और अपनी फोटो को लगाकर संबंधित कार्यालय में जमा करवा दें
  3. इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन होगा और आवेदन सही पाए जाने पर आपको मुफ्त में सिलाई मशीन दे दी जाती है।

4 of 6
मुफ्त सिलाई मशीन योजना का कैसे लाभ लिया जा सकता है - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
ये दस्तावेज चाहिए होते हैं:-
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक्टिव मोबाइल नंबर
  • विकलांग या विधवा होने पर संबंधित प्रमाण पत्र।
विज्ञापन

5 of 6
मुफ्त सिलाई मशीन योजना का कैसे लाभ लिया जा सकता है - फोटो : Istock
पात्रता जान लीजिए:-
  • अगर आपकी उम्र 20-40 साल के बीच है
  • आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुफ्त सिलाई मशीन योजना का कैसे लाभ लिया जा सकता है - फोटो : iStock
  • अगर आप श्रमिक महिला हैं, तो आपके पति की आय 12 हजार रुपये से ज्यादा न हो
  • ग्रामीण और शहरी दोनों जगह की महिलाएं लाभ ले सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें