PM Fasal Bima Yojana: केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों, जरूरतमंदों और गरीबों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है फसल बीमा योजना। इस योजना के तहत सरकार किसानों को मौसम की मार के चलते बर्बाद हुई फसलों का मुवावजा देती है। सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ लेकर प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसल की भरपाई कर सकें और कर्ज से बच सकें। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। कई शहरों में मानसून ने दस्तक भी दे दी है। कहीं बाढ़ तो कहीं अधिक बारिश की वजह से लाखों किसानों की फसलें बर्बादी की कगार पर हैं। ऐसे में यदि आप भी मौसम की मार झेल रहे हैं, तो सरकार द्वारा चलाई जा रही फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। इसी कड़ी में चलिए जानते हैं कि क्या है फसल बिमा योजना और इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। ये रही पूरी प्रक्रिया...