फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Silai Machine Yojana: किन महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त सिलाई मशीन? यहां जानें पात्रता से जुड़े नियम

Mon, 22 Aug 2022 01:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : Istock
Silai Machine Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के प्रति बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार द्वारा चलाई जा रही मुफ्त सिलाई मशीन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक दशा में सुधार करना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ लेकर खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें रोजगार करने के लिए किन्हीं दूसरी जगहों की तलाश नहीं करनी होगी। योजना के जरिए सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रह रही गरीब महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारना चाहती है। अगर आप भी मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाना चाहती हैं। ऐसे में आपको भारत सरकार की इस योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
मुफ्त सिलाई मशीन योजना की शुरुआत खासतौर पर महिलाओं के लिए की गई है। इस योजना का लाभ पुरुष नहीं उठा सकते हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
अगर आप मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाने जा रही हैं। ऐसे में रजिस्ट्रेशन करते समय आपके पास आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र, अगर महिला विधवा है तो उसका निराश्रित विधवा प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।   

4 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
इस योजना की शुरुआत खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए की गई है। मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ देश की विधवा और विकलांग महिलाएं भी उठा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
मुफ्त सिलाई योजना का लाभ लेने के लिए आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। इस वेबसाइट पर विजिट करके आप सरकार की इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें