PM Kisan Yojana 12th Installment: देश में कई तरह की योजनाएं चलती हैं, जिनका सीधा लाभ उन लोगों तक पहुंचाया जाता है जो असल में जरूरतमंद हैं। इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अलग-अलग स्तर पर चलाया जाता है। इनमें स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक मदद करने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। ठीक ऐसे ही देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। अब तक किसानों को 11 किस्त के रूप में पैसे दिए जा चुके हैं, और अब सभी लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 12वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में कब आ सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...