फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Working Women Hostel Scheme: अगर आप भी हैं कामकाजी महिला, तो सरकार दे रही है छात्रावास की सुविधा, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ

Thu, 17 Feb 2022 04:56 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Working Women Hostel Scheme - फोटो : iStock
अगर आप भी कामकाजी महिला हैं और किसी दूसरे शहर में नौकरी करती हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं में काम करने वाली महिलाओं को दूसरे शहर में अब किराए के कमरे या आवास की समस्या से नहीं जूझना होगा, क्योंकि कामकाजी महिलाओं के लिए सरकार ने छात्रावास की शुरूआत की है। इस योजना के तहत ऐसे ग्रामीण, अर्ध-शहरी, शहरी क्षेत्रों में छात्रावासों का निर्माण किया जाता है, जहां पर महिलाओं के लिए रोजगार होता है। इसके तहत छात्रावास भवनों के निर्माण और मौजूदा इमारतों के विस्तार में सहायता प्रदान की जाती है। सबसे बड़ी बात ये है कि रहने की उचित व्यवस्था न होने की वजह से जो महिलाएं किसी अन्य शहर में नौकरी करने से कतराती थीं, उन्हें अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए  छात्रावास योजना केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी चला रहा रही हैं। चलिए जानते हैं क्या है कामकाजी महिला छात्रावास योजना और कैसे मिलेगा इसका लाभ... 
विज्ञापन

2 of 5
Working Women Hostel Scheme - फोटो : iStock
क्या है कामकाजी महिला छात्रावास योजना?
  • छात्रावास को कामकाजी महिला छात्रावास योजना के तहत निर्मित किया गया है। इसके अंतर्गत सभी सभी धर्मों की कामकाजी महिलाओं को छात्रावास उपलब्ध कराए जाते हैं। यानी वहां महिलाओं में किसी भी तरह का कोई भेद-भाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Working Women Hostel Scheme - फोटो : iStock
किसे मिलता है लाभ ?
  • इस योजना के तहत वो महिलाएं भी छात्रावास में रह सकती हैं जो रोजगार के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं या कोई नौकरी कर रही हैं। गैर सरकारी, शिक्षा और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत महिलाएं, सिंगल, विधवा, तलाकशुदा, विवाहिता की कामकाजी महिला योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। 

4 of 5
Working Women Hostel Scheme - फोटो : iStock
योजना के लिए पात्रता
  • इस योजना के तहत वही महिलाऐं आवेदन कर सकती हैं, जिनकी इनकम पचास हजार रुपये या उससे कम है। वहीं इसके लिए आवेदन आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Working Women Hostel Scheme - फोटो : iStock
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइंविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि की फोटोकॉपी। 
  • संस्था या कार्यालय के जरिए जारी पहचान पत्र। 
  • टेलीफोन या मोबाइल नंबर। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें