देश की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना। इस योजना को बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य की बेटियों के लिए चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत सरकार देश की बेटियों को शिक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करना चाहती है। बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत ग्रेजुएशन पास करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन के तौर पर बिहार सरकार द्वारा 25 हजार रुपए की धनराशि दी जाती है। हालांकि बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर छात्राओं को दी जाने वाली इस राशि में बढ़ोत्तरी की जाएगी। अब उनके इस चुनावी वादे पर तेजी से काम चल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि राज्य में ग्रेजुएट होने वाली छात्राओं को जल्द ही उनके खाते में 50 हजार रुपये आ जाएंगे। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से...