PM Shadi Shagun Yojana apply: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाती रहती हैं। साथ ही कई पुरानी योजनाओं में बदलाव भी किए जाते हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। छात्रों, बुजुर्ग, विधवा, किसानों और अन्य लोगों के लिए सरकार अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती है। ऐसी ही एक योजना है 'प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना', जिसे देश की बेटियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। दरअसल, लड़कियों को शादी के वक्त कोई आर्थिक दिक्कत न हो, इसके लिए उन्हें 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। तो चलिए आपको इस योजना के बारे में बताते हैं कि आप कैसे इसमें आवेदन कर सकते हैं, और कैसे लाभ पा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...