बात जब भी एक सुहावने और बजट वाली यात्रा की होती है, तो लोग सबसे पहले भारतीय ट्रेन को यात्रा के लिए चुनते हैं। रोजाना काफी बड़ी संख्या में ट्रेनें एक जगह से दूसरी जगह जाती हैं। जनरल से लेकर एसी कोच तक से आप ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। कंफर्ट सीट, सोने की सुविधा, शौचालय और खानपान की सुविधा भी ट्रेन में मिलती है। बस करना ये होता है कि आपको जब भी ट्रेन की यात्रा करनी है, तो आप टिकट बुक कर सकते हैं। जहां कई लोग टिकट घर से टिकट खरीदते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब लोग ऑनलाइन टिकट काफी ज्यादा बुक करते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप हर महीने ज्यादा ट्रेन टिकट बुक कर पाएं, तो फिर आपको एक काम करना होगा कि आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करना होगा। तो चलिए आपको इसके प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...