फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chrome Alert: गूगल क्रोम यूजर भूलकर न करें ये दो गलतियां, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Thu, 19 Jan 2023 11:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
Google Warning for Chrome Users: आज के दौर में हम तकनीकी रूप से इतने आगे बढ़ चुके हैं कि घर बैठे ही लगभग ज्यादातर काम हो जाते हैं। घर बैठे पानी मिल जाता है, बिजली का बिल भर सकते हैं, बैंक में खाता खुलवा सकते हैं, देश-विदेश में बैठे किसी भी शख्स से वॉयस कॉल या वीडियो कॉल कर सकते हैं आदि। वहीं, ये सब मुमकिन हुआ इंटरनेट की मदद से। मौजूदा समय में इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए एक बड़ी संख्या में लोग गूगल क्रोम ब्राउजर से जुड़े हुए हैं। इन सबके बीच अगर आप भी गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ऐसा हम नहीं बल्कि पिछले दिनों सरकार की तरफ से जारी किया गया अलर्ट कह रहा है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
  • दरअसल, आईटी मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने डेस्कटॉप के लिए गूगल क्रोम में कई कमजोरियों के बारे में बताया और चेतावनी दी। टीम की तरफ से जानकारी दी गई कि फेडसीएस, स्विफ्टशैडर, एंगल, ब्लिंक, साइन-इन फ्लो, क्रोम ओएस शैल के मुफ्त में इस्तेमाल करने के कारण गूगल क्रोम में ये खामियां मौजूद हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
  • ऐसे में समझा जा सकता है कि हैकर्स इन कमजोरियों का फायदा उठाकर लोगों के कंप्यूटर तक को हैक कर सकते हैं। हैकर्स द्वारा लोगों के सिस्टम पर क्राफ्टेड रिक्वेस्ट भेजा जा सकता है, जिससे अटैकर्स आर्बिटरी कोड एग्जीक्यूट कर सकते हैं। ऐसे में आपको दो बातों का विशेष ध्यान रखना है।

4 of 5
गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock
इन दो बातों के जरिए कर सकते हैं बचाव:-

पहली बात
  • अगर आप चाहते हैं कि हैकर्स आपके सिस्टम को हैक न कर पाएं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने गूगल क्रोम के ब्राउजर को अपडेट कर लें। समय-समय पर इसके लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
दूसरी बात
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते समय किसी ऐसे विज्ञापन पर क्लिक न करें, जो संदिग्ध हो। इसके अलावा किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी बैंकिंग जानकारी को यहां सेव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें