PM Kisan Yojana 13th Installment: शहरों से लेकर दूर-दराज ग्रामीण इलाकों तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है, ताकि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ मिल सके। इसके लिए राज्य सरकारें और केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, अब 13वीं किस्त जारी होने वाली है। ऐसे में किसान जानना चाहते हैं कि ये किस्त कब तक आ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि 13वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है। साथ ही जानेंगे कि कौन से किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...