फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल का जेमिनी 1.5 प्रो वर्जन वर्टेक्स एआई पर पब्लिक प्रीव्यू के लिए हुआ उपलब्ध, जानिए क्या है इसमें खास

Wed, 10 Apr 2024 12:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Google Gemini 1.5 Pro - फोटो : अमर उजाला
दुनिया अब चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रवेश कर चुकी है। ऐसे में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एपल, अमेजन जैसी कई बड़ी कंपनियां एआई के क्षेत्र में अपने प्रभुत्व को स्थापित करना चाहती हैं। क्योंकि भविष्य एआई का है और जो देश या कंपनी इस क्षेत्र में अपनी महारत हासिल करेगा। भविष्य में उसका दबदबा होगा। ऐसे में दुनिया के कई देशों और कंपनियों के बीच तकनीक का शीतयुद्ध चल रहा है। इन सब के बीच जो माहौल खड़ा हुआ है। उसी की वजह से चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी, सोरा एआई, मिडजर्नी जैसे शानदार एआई टूल्स हमें बाजार में देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा समय-समय पर इन एआई टूल्स में कई नए फीचर्स को जोड़ा जा रहा है, ताकि यूजर्स को शानदार प्रोडक्टिव एक्सपीरियंस दिया जा सके। इसी कड़ी में गूगल ने अपने एआई मॉडल जेमिनी 1.5 प्रो को अब वर्टेक्स एआई पर पब्लिक प्रीव्यू के उपलब्ध करा दिया है। गूगल जेमिनी 1.5 प्रो को फरवरी में लॉन्च किया गया था। गूगल जेमिनी 1.5 प्रो में एक शानदार फीचर को जोड़ा गया है। इसमें आप अपनी ऑडियो फाइल्स को अपलोड करके उसमें से अपने काम की जानकारी निकाल सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Google Gemini 1.5 Pro - फोटो : PLAY STORE
गूगल नेक्स्ट इवेंट में इस बारे में बताया गया कि गूगल वर्टेक्स एआई पर गूगल जेमिनी 1.5 प्रो सपोर्ट करेगा। गूगल का जेमिनी 1.5 प्रो जटिल निर्देशों को आसानी से समझने में सक्षम है। यह गूगल का मोस्ट कैपेबल जनरेटिव एआई मॉडल है। 
विज्ञापन

3 of 5
Google Gemini 1.5 Pro - फोटो : Istock
गूगल जेमिनी 1.5 प्रो के अलावा Imagen 2 में भी कई बदलावों को अंजाम दिया गया है। imagen 2 गूगल का टेक्स्ट टू इमेज जनरेशन एआई मॉडल है। 

तकनीक के क्षेत्र में वर्चस्व का शीतयुद्ध: क्या सेमीकंडक्टर वॉर में आगे निकल जाएगा चीन?

4 of 5
Google Gemini 1.5 Pro - फोटो : Istock
गूगल के इस एआई मॉडल में इनपेंटिंग और आउटपेंटिंग के फीचर को जोड़ा जाएगा। इसकी मदद से यूजर्स जो इमेज गूगल के इस एआई टूल से जनरेट करेंगे। उसमें से वह एलिमेंट को जोड़ या हटा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Google Gemini 1.5 Pro - फोटो : Istock
यही नहीं गूगल ने एआई इमेज जनरेट करने वाले मॉडल Imagen में सिंथआईडी डिजिटल वाटरमार्किंग फीचर को जोड़ा है। यह फीचर गूगल के एआई मॉडल से जनरेट की गई तस्वीरों में न दिखने वाला वाटरमार्क जोड़ेगा, जिसे किसी डिटेक्शन टूल की मदद से देखने के बाद उस इमेज की सारी जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें