Geyser Using Tips: सर्दी का मौसम आते ही लोगों को जलती-चुभती गर्मी से तो राहत मिल जाती है, लेकिन कई जगहों पर काफी सर्दी पड़ने की वजह से लोगों को दिक्कतें भी खूब होती है। इसलिए लोग गर्म कपड़े पहनते हैं और बिस्तर में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, लोगों को बर्तन धोने से लेकर नहाने में भी दिक्कत होती है क्योंकि ठंडे पानी की वजह से ये काम नहीं हो पाते। इसलिए लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं और इसमें पानी गर्म करते हैं। हालांकि, गीजर चलाने से बिजली का बिल भी बढ़ता है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ तरीकों की मदद से आप गीजर चलाने पर आने वाले बिल को काफी कम कर सकते हैं? तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...