फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: क्या आप भी तेल भरवाते समय देखते हैं जीरो? तो जान लें कैसे पेट्रोल पंप वाले ठगते हैं आपको

Wed, 20 Nov 2024 01:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप चाहे दोपहिया वाहन चलाते हैं या फिर चार पहिया आदि। ऐसे में आपको अपनी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं पेट्रोल पंप वाले आपके साथ ठगी करने से बाज नहीं आते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
पेट्रोल पंप वाले कैसे करते हैं धांधली? - फोटो : Amar Ujala
Petrol Pump Scam: भले ही अब ई-व्हीकल आ चुके हैं, लेकिन अब भी पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियां हैं और लगातार मार्केट में आ भी रही हैं। इसलिए गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल इनमें भरवाना पड़ता है और इसके लिए लोग पेट्रोल पंप जाते हैं। पर इन सबके बीच जो चीज सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करती है वो है पेट्रोल पंप द्वारा की जाने वाली धांधली। दरअसल, पेट्रोल पंप वाले कई तरीकों से लोगों को ठगने का काम करते हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कतें होती हैं और पेट्रोल-डीजल कम मिलता है जबकि, ग्राहकों से पैसे पूरे लिए जाते हैं। इसी बीच अगर आप पेट्रोल-डीजल लेते समय मशीन पर जीरो देखकर संतुष्ट हो जाते हैं कि आपके साथ ठगी नहीं हुई है, तो आप गलत सबित हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पेट्रोल पंप वाले कैसे करते हैं धांधली? - फोटो : Adobe Stock
जीरो के नाम पर कैसे होती है धांधली?
  • आमतौर पर जब आप पेट्रोल या डीजल भरवाने पेट्रोल पंप जाते होंगे तो सबसे पहले मशीन में जीरो देखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रीडिंग के जीरो से शुरू होने पर माना जाता है कि आपको पूरा तेल मिल रहा है और रीडिंग में कोई गड़बड़ी नहीं है, लेकिन इस बीच पेट्रोल पंप वाले एक खेल कर जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पेट्रोल पंप वाले कैसे करते हैं धांधली? - फोटो : Adobe Stock
  • इसमें होता ये है कि ग्राहक को जीरो रीडिंग तो दिखाई जाती है, लेकिन यहां पर लोगों को जंप ट्रिक का शिकार बनाया जाता है। ये होता ऐसे है कि इसमें अगर किसी पेट्रोल पंप की मशीन पर जीरो रीडिंग के बाद एक और उसके बाद सीधे पांच नंबर आ रहा है, तो यानी आप जंप ट्रिक का शिकार हो गए हैं जिसमें आपको कम पेट्रोल-डीजल दिया जाता है और पैसे पूरे लिए जाते हैं।

4 of 5
पेट्रोल पंप वाले कैसे करते हैं धांधली? - फोटो : Adobe Stock
क्या करें?
  • आप अगर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं तो मशीन में सिर्फ जीरो न देखें। आपको देखना है कि अगर रीडिंग काफी ज्यादा जंप कर रही है तो आपको पेट्रोल पंप वालों से बात करनी चाहिए। अगर वो आपकी बात को नहीं मनाते हैं तो आप उस पंप से तेल न भरवाएं, वरना आपको कम पेट्रोल-डीजल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेट्रोल पंप वाले कैसे करते हैं धांधली? - फोटो : Adobe Stock
कहां करें शिकायत?
  • कई बार देखा जाता है कि जब ग्राहक कम पेट्रोल-डीजल की शिकायत पेट्रोल पंप वालों से करता है, तो कर्मचारियों से ग्राहकों की बहसबाजी भी हो जाती है। इसलिए आपको इन सबसे बचना है और आप पेट्रोल पंप की शिकायत टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कर सकते हैं। इसके बाद उस पंप की मशीन की जांच होती है और अगर शिकायत सही पाई जाती है तो पेट्रोल पंप मालिक का लाइसेंस रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें