Cheapest AC Train: भारत में एसी ट्रेनों का किराया स्लीपर की तुलना में दोगुना से भी अधिक होता है। राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी ट्रेनें तो भारतीय रेलवे की शान हैं। खास बात यह है कि ये सभी ट्रेन पूरी तरह से एयर कंडीशन होती हैं। जाहिर है इन ट्रेनों का किराया बाकी ट्रेनों की तुलना में अधिक होता है। कभी-कभी तो डायनामिक चार्ज की वजह से इनका किराया फ्लाइट के किराए के बराबर हो जाता है। देखा जाए तो भारत में महंगे ट्रेनों की कमी नहीं है, एक से बढ़कर एक लग्जरी ट्रेनें चलती हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं जो पूरी तरह से एयर कंडीशन है और उसका किराया भी बहुत कम है। ये ट्रेन देश की सबसे सस्ती ट्रेन मानी जाती है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।