फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री सिलाई मशीन योजना: इस योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में मिलती है सिलाई मशीन, ऐसे उठाएं लाभ

Sun, 20 Mar 2022 12:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
देश में एक बड़ी आबादी गरीब और श्रमिक महिलाओं की है। अपने जीवन में गुजर बसर करने के लिए इन महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने गरीब और श्रमिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन देने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार देश के हर राज्य में 50 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन देगी। सरकार की सहायता से महिलाएं मुफ्त सिलाई मशीन पाकर खुद का रोजगार शुरू कर सकेंगी। इसके उपयोग से महिलाओं की हर महीने अच्छी खासी आमदनी होगी। देश में कई लोग इस योजना की खूब तारीफ कर रहे हैं। मुफ्त सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य गरीब और श्रमिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार की मुफ्त सिलाई मशीन योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 7
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों परिवेशों में रहने वाली महिलाएं उठा सकती हैं। मुफ्त सिलाई मशीन पाकर ये महिलाएं अपने परिवार का खर्चा चला सकेंगी।
विज्ञापन

3 of 7
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
अगर आप भी सरकार की मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो कुछ बातों को जानना आपके लिए जरूरी है। इस योजना का फायदा वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। 

4 of 7
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
इस योजना का लाभ पाकर श्रमिक और गरीब महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त जीवन जी सकती हैं। यही नहीं वे घर बैठकर सिलाई के जरिए अच्छी खासी आमदनी भी कर सकती हैं। सरकार की इस योजना का उद्देश्य गरीब और श्रमिक महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारना है।
विज्ञापन

5 of 7
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहती हैं, तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। आवेदन के समय आपके पास आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, यदि विकलांग हैं तो विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र, अगर कोई महिला विधवा है तो उसका निराश्रित विधवा प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 7
Free Silai Machine Yojana - फोटो : Pixabay
इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आवेदन फॉर्म को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Free Silai Machine Yojana - फोटो : istock
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करके उसे सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अटैच कर दें। अब आपको आवेदन फॉर्म और उसके साथ अटैच किए गए सभी डॉक्यूमेंट्स को संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करना है। संबंधित अधिकारी आपके आवेदन को वेरीफाई करेगा। अगर आप इस योजना की पात्रता रखती हैं, तो इस स्कीम के अंतर्गत आपको फ्री सिलाई मशीन मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें