फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Silai Machine Yojana: सरकार दे रही है मुफ्त सिलाई मशीन, आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Tue, 17 May 2022 02:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
Free Silai Machine Yojana: देश में गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम फ्री सिलाई मशीन योजना है। योजना के तहत सरकार गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है। सिलाई मशीन योजना का लाभ लेकर महिलाएं एक आत्मनिर्भर जीवन जी सकती हैं। इसके अलावा भविष्य में उन्हें आर्थिक स्तर पर किसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाकर गरीब महिलाएं अपने जीवन स्तर को सुधार सकती हैं। इस योजना का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। महिलाएं मुफ्त सिलाई मशीन मिलने के बाद घर बैठे ही काम कर सकेंगी। उन्हें रोजगार पाने के लिए किसी दूसरी जगह पर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि इस योजना में आवेदन करते समय आपको किन किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
विज्ञापन

2 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
अगर आप मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने जा रही हैं, तो आपको कुछ दस्तावेजों की खास जरूरत होगी। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, विकलांगता की स्थिति में विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। 

4 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
अगर आप इस योजना में आवेदन करके मुफ्त सिलाई मशीन का लाभ उठाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेसबाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां विजिट करके आप आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकती हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
भारत में बड़े पैमाने पर आर्थिक स्तर पर गरीब महिलाएं सरकार की इस योजना का लाभ उठा रही हैं। देश में जो महिलाएं विधवा या विकलांग हैं। वो भी इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें