फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card Alert: ई-श्रम कार्डधारक न करें ये गलतियां, वरना अटक सकती है दूसरी किस्त, जानें सुधार का तरीका

Tue, 17 May 2022 02:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-श्रम कार्ड रिजेक्ट होने के क्या कारण हैं - फोटो : istock
देश में कई ऐसी योजनाएं लगातार चलती रहती हैं, जिनका उद्धेश्य लोगों तक लाभ पहुंचाना है। गरीब वर्ग के लोग और जरूरतमंद लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। इन योजनाओं को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिलकर और कई बार अलग-अलग तरीके से भी चलाया जाता है। जैसे- ई-श्रम कार्ड योजना, जिसे श्रम मंत्रालय के अंतर्गत चलाया जा रहा है और आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक, अब तक इस योजना से लगभग 27 करोड़ से ज्यादा कामगार जुड़े हैं। इस योजना के अंतर्गत कार्डधारकों को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जिनमें से एक है 500 रुपये की किस्त का हर महीने मिलना। वहीं, अब लोगों को इसकी दूसरी किस्त का इंतजार है। लेकिन शायद कार्डधारकों को ये नहीं पता कि उनकी कुछ गलतियां हैं, जिनके कारण उनका ई-श्रम कार्ड रद्द तक हो सकता है? तो चलिए आपको वो कारण बताते हैं, जिनके कारण ऐसा हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ई-श्रम कार्ड रिजेक्ट होने के क्या कारण हैं - फोटो : istock
न करें ये गलतियां:-

जानकारी सही दें
  • लोग ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं, लेकिन आपको ध्यान देना है कि इस दौरान आपको किसी तरह की कोई गलत जानकारी नहीं देनी है। अगर पंजीकरण के समय आपकी कोई जानकारी गलत होगी, तो इसका असर आपकी किस्त पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
ई-श्रम कार्ड रिजेक्ट होने के क्या कारण हैं - फोटो : istock
  • अगर किसी कारण से आपके द्वारा पंजीकरण के समय फॉर्म में कोई गलती हुई है, तो आपको करना ये है कि दोबारा से इस चेक करना है और फिर उस गलती में सुधार करना है और सुनिश्चित करना है कि अब कोई गलती न जाए।

4 of 5
ई-श्रम कार्ड रिजेक्ट होने के क्या कारण हैं - फोटो : istock
केवाईसी जरूर करवा लें
  • ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत जो आर्थिक लाभ मिलते हैं, उन्हें सीधा कामगारों के बैंक खाते में भेजा जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आपके बैंक खाते की कोवाईसी हो चुकी हो, क्योंकि आप अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपको मिलने वाली दूसरी किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-श्रम कार्ड रिजेक्ट होने के क्या कारण हैं - फोटो : istock
  • ऐसे में आपके लिए केवाईसी करवाना जरूरी है। इसके लिए आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर ये करवा सकते हैं। इसके अलावा आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से भी अपने बैंक खाते की केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें