Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें सरकार द्वारा मदद की जरूरत पड़ती है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही अपने-अपने स्तर पर गरीब वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इनमें आर्थिक मदद देने से लेकर बीमा कवर और स्वास्थ्य सेवाएं आदि शामिल होती हैं। इसी तरह देश में महिलाओं के लिए भी सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलती हैं, जिसमें से एक योजना है मुफ्त सिलाई मशीन योजना। सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है, मतलब आपको एक भी पैसा नहीं देना और आप योजना के तहत सिलाई मशीन मुफ्त में ले जा सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस योजना के लिए पात्रता क्या है और आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...