QR Code Alert: पहले की तरह अब लोग किसी भी चीज का भुगतान करने के लिए कैश का इस्तेमाल करते नहीं हैं या फिर बेहद कम करते हैं। दरअसल, आज का दौर डिजिटलीकरण का है, जिसकी वजह से लोग ऑनलाइन पेमेंट मोड का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, आज के समय में इसे काफी बढ़ावा भी मिला है और लोग आसानी से इससे पेमेंट भी कर पाते हैं। कई तरह के यूपीआई एप की मदद से आप मिनटों में किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं। वहीं, क्यूआर कोड आने से तो ये काम और भी जल्दी हो जाता है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि क्यूआर कोड आने से जितनी सुविधाएं बढ़ी हैं, उतने ही जालसाज लोगों को ठगने के नए-नए तरीके ढूंढते हैं। ऐसे में अगर आप भी क्यूआर कोड से पेमेंट करते हैं, तो ठगी से बचने के लिए आपको कुछ बातों को जानना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...