फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cleaning Tips: सफाई के बाद भी घर में लगती हैं मक्खियां? तो पोछा लगाते समय पानी में डाल दें 5 रुपये की ये चीज

Tue, 22 Apr 2025 04:05 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के दिनों में घर में मक्खियों का आतंक बढ़ जाता है। ऐसे में साफ-सफाई रखने के बावजूद भी घर से मक्खियां नहीं भागती हैं। ऐसे में आप घर पोछा लगाते समय पानी में ये चीज मिला देंगे तो मक्खियां आपके घर नहीं आएंगी।
विज्ञापन
1 of 5
पोछा लगाना - फोटो : Adobe Stock
Cleaning Tips in Hindi: घर को साफ-सुथरा रखना हम सभी को पसंद है, लेकिन कई बार पूरी सफाई के बावजूद भी घरों में मक्खियां मंडराती रहती हैं। किचन हो या लिविंग रूम, मक्खियों का होना न केवल परेशान करता है, बल्कि गंदगी फैलाने और बीमारियों का खतरा बढ़ाने का भी काम करता है। ऐसे में मक्खियों के झुंड को देखकर निराशा होती है कि इतनी सफाई के बाद भी मक्खियां पिछा नहीं छोड़ रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि मक्खियां सिर्फ गंदगी की ओर ही नहीं, बल्कि कुछ खास तरह की गंधों की ओर भी आकर्षित होती हैं, जिन्हें सामान्य साफ-सफाई से पूरी तरह से दूर नहीं किया जा सकता है।

ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक बहुत ही आसान, सस्ता और कारगर उपाय से आप इस समस्या को निजात पा सकते हैं। आपको बस पोछा लगाते समय अपने पानी में थोड़े नींबू के साथ सिर्फ 5 रुपये की एक चीज मिलानी है, फिर आप देखेंगे कि मक्खियां अपने आप वहां से भाग जाएंगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
पोछा लगाना - फोटो : Adobe Stock
फिटकरी एक नेचुरल मिनरल है जो हर किराने की दुकान पर आसानी से मिल जाता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण की वजह से मक्खियां दूर भागती हैं।
 
ये भी पढ़ें- Milk Curdling: गर्मियों में दूध फटने से हैं परेशान, अपनाएं ये चार उपाय बिना फ्रिज 24 घंटे तक सही रहेगा दूध
विज्ञापन

3 of 5
पोछा लगाना - फोटो : Adobe Stock
असल में, फिटकरी की रासायनिक संरचना ऐसी है कि मक्खियां फिटकरी की गंध से बचती हैं। इसलिए जब आप घर पर पोछा लगाएं तो पानी में नींबू के साथ 5 रुपये का फिटकरी खरीदकर मिला दें।
 
ये भी पढ़ें- AC Facts: आखिर क्यों 16 से नीचे और 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाता है एसी का तापमान? यहां जानें दिलचस्प कारण

4 of 5
पोछा लगाना - फोटो : Adobe Stock
फिटकरी का उपयोग करना बेहद आसान और किफायती है। पोछा लगाने के लिए एक बाल्टी पानी लें। इसमें फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा मिला दें। पानी में फिटकरी को अच्छे से घोल लें और फिर इस पानी से पूरे घर में पोछा लगाएं।
 
ये भी पढ़ें- Indian Railways: स्लीपर क्लास का टिकट लेकर एसी कोच में कर सकते हैं सफर, बहुत कम लोगों को पता है यह नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोछा लगाना - फोटो : Adobe Stock
खासतौर पर उन जगहों पर ध्यान दें जहां मक्खियां ज्यादा मंडराती हैं, जैसे किचन, डाइनिंग एरिया, और कचरे के डिब्बे के आसपास। पोछा लगाने के बाद बचे हुए पानी को घर के बाहर नाली में फेंक दें। इस उपाय को हफ्ते में 2-3 बार दोहराने से मक्खियां आपके घर से पूरी तरह दूर रहेंगी।

ये भी पढ़ें- AC Facts: आखिर क्यों 16 से नीचे और 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाता है एसी का तापमान? यहां जानें दिलचस्प कारण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें