हमारे पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं, और अगर इनमें से एक भी दस्तावेज इधर-उधर हो जाए तो फिर हमें कई दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि इन्हें संभालकर रखा जाए, लेकिन कई बार जाने-अनजाने ये दस्तावेज गुम यो चोरी हो जाते हैं। जैसे- बात अगर आधार कार्ड की करें, तो आधार कार्ड हर भारतीय नगारिक के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा आधार को लोगों के लिए जारी किया जाता है। आधार कार्ड में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होने के साथ ही आपकी बॉयोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां भी होती है। वहीं, सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक, हर एक जगह पर आधार कार्ड जरूरी होता है। लेकिन कई बार ये गुम या चोरी हो जाता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता है कि वो आधार चोरी या गुम होने की एफआईआर करवाएं या नहीं। अगर आप भी इस बारे में नहीं जानते हैं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...