फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Financial Tips: पहली नौकरी में महिलाओं को कर लेने चाहिए ये 10 काम, कभी नहीं होगी पैसों की दिक्कत

Tue, 01 Mar 2022 12:18 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Financial Tips इन 10 बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : istock
किसी भी महिला या लड़की के लिए फाइनेंशियल फ्री यानी सेल्फ डिपेंडेंट होना बेहद जरूरी है। पढ़ाई खत्म होने के बाद महिलाएं जब अपनी पहली नौकरी करती हैं तो पर्सनल फाइनेंसिंग को लेकर कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आज हम इन्हीं जरूरी बिंदुओं पर बात करने जा रहे हैं, जिसकी मदद से फ्रेशर के तौर पर लड़कियां अपने लिए एक बेहतर मनी मैनेजमेंट कर सकें। साथ ही भविष्य के लिए शुरुआत से ही सेविंग्स कर सकें। हालांकि, इस बात में कोई शक नहीं है कि पहली कमाई हर किसी के लिए सपनों से भरी होती है। पहली कमाई को हम अपने सारे शौक पूरे करने के लिए खर्च करना चाहते हैं, लेकिन इसके साथ ही आपको अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। अक्सर फ्रेशर्स की सैलरी का बड़ा हिस्सा वेरिएबल के रूप में रखा जाता है। ऐसे में टेक होम सैलरी घट जाती है। दरअसल, वेरिएबल्स का भुगतान आपकी परफॉर्मेंस, कंपनी के प्रॉफिट, इकोनॉमिक परफॉर्मेंस समेत कई बातों पर आधारित होता है। ऐसे में सैलरी में वेरिएबल्स का हिस्सा कम से कम रखने की कोशिश होनी चाहिए।   
विज्ञापन

2 of 10
Financial Tips इन 10 बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : istock
  • अगर कंपनी आपकी बेसिक सैलरी बढ़ाती है, तो आपका प्रोविडेंट फंड में योगदान बढ़ जाएगा। इससे आपकी टेक होम सैलरी कम हो जाती है। इसलिए आपको बेसिक सैलरी कम करने की मांग करनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 10
Financial Tips इन 10 बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : istock
  • इमरजेंसी फंड की जरूरत हर किसी को पड़ सकती है। इसलिए 4 से 6 महीने का खर्च इमरजेंसी फंड के लिए जरूरी है। नौकरी करने पर आपको सबसे पहले कंटीजेंसी फंड तैयार करना चाहिए। ये नौकरी मुसीबत के समय आपके बड़े काम आता है। वहीं इससे पहले मंथली मिनिमम जरूरी खर्च का भी हिसाब बनाएं। शुरुआत में इसको कम से कम ही रखने की कोशिश करें।

4 of 10
Financial Tips इन 10 बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : i stock
  • पर्सनल फाइनेंसिंग के तहत मंथली बजट का संतुलित होना बहुत जरूरी है। अगर आपको अधिक खर्च करने की आदत लग जाती है, तो आप हमेशा डेफिसिट में रहेंगे, जिसका असर बहुत बुरा होता है।  
विज्ञापन

5 of 10
Financial Tips इन 10 बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : istock
  • नौकरी ज्वाइन करते समय आपको एंप्लॉयर के साथ टेक होम सैलरी ज्यादा रखने के ऊपर चर्चा करनी चाहिए। वहीं बेसिक सैलरी कम और वेरिएबल्स को मिनिमम ही रखने की कोशिश करें।
विज्ञापन

6 of 10
Financial Tips इन 10 बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : i stock
  • वहीं अगर आपने लोन लेकर पढ़ाई की है, तो आपका सबसे पहला काम एजुकेशन लोन को निपटाना है। वहीं अगर आप हायर एजुकेशन के लिए बचत करना चाहते हैं, तो शॉर्ट टर्म के लिए एसआईपी में निवेश की मदद ले सकते हैं। पढ़ाई के अलावा भी आपका कोई और प्लान हो सकता है, जैसे शादी या फिर विदेशी टूर इसके लिए भी आपको शुरू से बचत करनी चाहिए।   
विज्ञापन

7 of 10
Financial Tips इन 10 बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : istock
  • इसके साथ ही आपको हर महीने अपनी सैलरी में से 1000 अपने भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए। अगर आपको पर्सनल फाइनेंसिंग के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो फाइनेंशियल डिसिजन किसी अन्य पर न छोड़ें। 

8 of 10
Financial Tips इन 10 बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : istock
  • वहीं आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस बेहद जरूरी हो गया है, इसलिए नौकरी लगते ही आपको अपने लिए हेल्थ इंश्योरेंस जरूर खरीद लेना चाहिए। इसके बाद अपने परिवार के लिए भी हेल्थ इंश्योरेंस खरीदें। साथ ही टर्म इंश्योरेंस भी अच्छा विकल्प है।

9 of 10
Financial Tips इन 10 बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : i stock
  • इसके अलावा आपको इसका भी बहुत अधिक ख्याल रखना है कि आपको शुरुआती दौर में किसी भी चीज के लिए बाय नाउ एंड पे लेटर के इस्तेमाल से बचना है। अगर आपके पास पैसे नहीं हैं, तो इस तरह की सुविधा का प्रयोग न करें, वरना आगे चलकर आपको इससे परेशानी हो सकती है।    
विज्ञापन

10 of 10
Financial Tips इन 10 बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : istock
  • इसके साथ ही आपको अपने तमाम खर्चों के लिए  क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। आपको इससे आगे चलकर दिक्कत हो सकती है और EMI का बोझ आप पर भारी पड़ सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें