Fastag News: भारतीय राष्ट्र राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फास्टैग (FAStag) के माध्यम से टोल टैक्स वसूलता है। फास्टैग, रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) पर काम करता है। अगर आपके पास भी कार है, तो आपको फास्टैग से संबंधित नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए। भारत में चलने वाली हर कार पर फास्टैग स्टीकर लगाना अनिवार्य है। अगर किसी की कार में यह नहीं लगा है, तो टोल बूथ पर दोगुना टोल टैक्स लिया जाता है।
देशभर में अब एक अप्रेल से वन व्हीकल वन फास्टैग को लागू कर दिया है। लोगों के बीच इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। लोगों के मन में इसको लेकर कई तरह के सवाल हैं। आज हम आपको इस खबर में यह बताने की कोशिश करेंगे कि आखिर यह क्या है और आम लोगों पर इसका क्या असर होगा? दरअसल, फास्टैग से जुड़े कई फर्जीवाड़े सामने आ रहे थे।