PM Kisan FPO Scheme: भारत में खेती-किसानी पर निर्भर आधी आबादी को कई तरह की समास्याओं का सामना करना पड़ता है। किसानों को खेती के दौरान आर्थिक समेत कई परेशानियां उठानी पड़ती हैं। केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। आज हम आपको सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही एक शानदार योजना के बारे में बताते हैं। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का नाम पीएम किसान एफपीओ योजना है।
सरकार इस योजना के तहत 11 किसानों के समूह यानी फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO/FPC) को खेती-किसानी संबंधित तमाम बिजनेस सेटअप (एग्रीकल्चर सेटअप) करने के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद देती है। इस योजना के माध्यम से सरकार किसान उत्पाादक संगठनों की मदद से कृषि सेक्टर को आगे बढ़ाना चाहती है। आइए आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं...
विज्ञापन
2 of 5
किसानों को बिजनेस सेटअप के लिए 15 लाख रुपये दे रही सरकार
- फोटो : Istock
किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए एक संगठन फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPO) बनाना होगा। किसानों द्वारा बनाए गए इस संगठन में कम से कम 11 लोगों का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
3 of 5
किसानों को बिजनेस सेटअप के लिए 15 लाख रुपये दे रही सरकार
- फोटो : Istock
अगर आप भी केंद्र सरकार की एफपीओ योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इस योजना में आवेदन करना होगा। एफपीओ योजना में आवेदन करने के लिए आपको राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.enam.gov.in पर जाना होगा।
किसानों को बिजनेस सेटअप के लिए 15 लाख रुपये दे रही सरकार
- फोटो : Istock
इसके बाद आप होमपेज पर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करके सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है। सभी स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म सबमिट करना होगा। इस तरह आप आसानी से योजना में आवेदन कर सकते हैं।