फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: अगर आपने भी नहीं दिया वोट तो क्या बैंक खाते से कट जाएंगे पैसे? जानें सच्चाई

Tue, 20 Sep 2022 03:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वोट डालने पर कट जाएंगे बैंक खाते से पैसे? - फोटो : istock
Fact Check in Hindi: आज का दौर सोशल मीडिया का है और इसमें कोई भी छोटी से छोटी चीज बेहद ही तेजी से देश-विदेश तक फैल जाती है। उदाहरण के लिए अगर किसी दूर-दराज गांव की भी कोई खबर है, तो उसे फैलने में समय नहीं लगता और ये सब होता है सोशल मीडिया के कारण। लेकिन इसमें दिक्कत तब आती है, जब गलत और भ्रामक खबरें भी बिना किसी जांच परख के फैलने लगती है। इसलिए बेहद जरूरी हो जाता है कि इन खबरों की तह तक जाकर इनकी सच्चाई का पता लगाया जाए। इसी कड़ी में एक मैसेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वोट न डालने पर बैंक से पैसे कटने जैसी बात कही गई है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस मैसेज में कितनी सच्चाई है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
वोट डालने पर कट जाएंगे बैंक खाते से पैसे? - फोटो : @SpokespersonECI
क्या है दावा?
  • दरअसल, सोशल मीडिया पर अखबार की एक कटिंग वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है कि अगर वोट नहीं दिया तो बैंक खाते से पैसे कटेंगे। वायरल मैसेज में लिखा है कि 'नहीं दिया वोट, तो बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये: आयोग। चुनाव आयोग ने कोर्ट से पहले ही ले ली मंजूरी।'
विज्ञापन

3 of 6
वोट डालने पर कट जाएंगे बैंक खाते से पैसे? - फोटो : @SpokespersonECI
  • मैसेज में ये भी लिखा है कि 'लोकसभा चुनाव में इस बार वोट नहीं डालना महंगा पड़ जाएगा। चुनाव आयोग ने मतदान से बचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए ये नया आदेश जारी किया है।' इसके अलावा मैसेज में बोल्ड अक्षरों में ये भी बात लिखी है कि 'अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल रिचार्ज से कटेगा पैसा।' मतलब जिन लोगों का बैंक खाता नहीं है, उनके मोबाइल रिचार्ज से पैसा कटेगा।

4 of 6
वोट डालने पर कट जाएंगे बैंक खाते से पैसे? - फोटो : @PIBFactCheck
सच्चाई जान लीजिए
  1. वोट न डालने पर बैंक से 350 रुपये कटने वाला मैसेज जो वायरल हो रहा है। ये पूरी तरह से फर्जी है। न तो कोर्ट ने ऐसा कोई मंजूरी दी है और न ही चुनाव आयोग या सरकार की तरफ से ऐसा कोई कदम उठाया गया है।
  2. पीआईबी ने इस दावे की पड़ताल करते हुए ये साफ किया कि चुनाव आयोग की तरफ से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। साथ ही पीआईबी की तरफ से ये भी कहा गया है कि लोग ऐसी भ्रामक खबरों को शेयर न करें।
 
विज्ञापन

5 of 6
वोट डालने पर कट जाएंगे बैंक खाते से पैसे? - फोटो : istock
फर्जी है ये मैसेज -चुनाव आयोग
  • चुनाव आयोग के स्पोकपर्सन के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि 'हमारे संज्ञान में आया है कि निम्नलिखित फर्जी खबरें कुछ व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर फिर से शेयर की जा रही है।' साल 2019 में भी इस तरह की फर्जी खबरें वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वोट डालने पर कट जाएंगे बैंक खाते से पैसे? - फोटो : istock
निष्कर्ष: ऐसे में इस मैसेज को लेकर निष्कर्ष ये निकलता है कि वोट न डालने पर बैंक खाते से पैसे कटने वाला मैसेज फर्जी है और ऐसा कुछ नहीं है। इसलिए इस पर विश्वास न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें